सिद्धार्थनगर के खेसरहा विकास खंड अंतर्गत बिशुनपुर मुस्तहकम ग्राम पंचायत में नाली व्यवस्था के अभाव और क्षतिग्रस्त नालियों के कारण ग्रामीण परेशान हैं। गांव के मुख्य मार्ग पर घरों का गंदा पानी बहने से जलभराव की स्थिति बनी रहती है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में कई स्थानों पर नालियों का निर्माण नहीं हुआ है, जबकि जो नालियां पहले से बनी थीं, वे भी टूट-फूटकर क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। इस कारण घरों से निकलने वाला पानी सीधे सड़क पर बहता है। बरसात के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो जाती है, जिससे जलभराव के कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ जाता है। गांव निवासी जय श्री ने बताया कि नाली न होने से घरों का पानी सड़क पर बहता है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। शिव कुमार ने कहा कि इस संबंध में कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है। विनोद ने बताया कि सड़क पर हमेशा कीचड़ और गंदा पानी जमा रहने से बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी होती है। ग्राम पंचायत के प्रधान प्रशासक प्रतिनिधि मोहन कसौधन ने इस समस्या की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि गांव में नाली की समस्या की जानकारी है और क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत तथा आवश्यक स्थानों पर नई नाली निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। बजट उपलब्ध होते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि गांव में शीघ्र नाली निर्माण और मरम्मत कार्य कराया जाए, ताकि उन्हें जलभराव और गंदगी की समस्या से स्थायी राहत मिल सके।
बिशुनपुर मुस्तहकम में मुख्य मार्ग पर बह रहा गंदा पानी:नाली निर्माण की मांग तेज, प्रधान ने दिया बजट का हवाला
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












