Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)खेसरहा में डीजे पर नाचने को लेकर विवाद:बारात में युवक पर धारदार...

खेसरहा में डीजे पर नाचने को लेकर विवाद:बारात में युवक पर धारदार हथियार से हमला


सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा थाना क्षेत्र के रिउना गांव में डीजे पर नाचने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया। घायल युवक का इलाज सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। यह घटना शनिवार रात को एक शादी समारोह के दौरान हुई। खेसरहा थाना क्षेत्र के भेड़ौहा निवासी सुदर्शन ने अपने बेटे अंगद की शादी रिउना निवासी बिरजू की बेटी सोनी से तय की थी। शनिवार को सुदर्शन बारात लेकर रिउना गांव पहुंचे, जहां लड़की पक्ष ने बारातियों का जोरदार स्वागत किया। द्वारपूजा के लिए बाराती बैंड बाजा और डीजे के साथ घर पहुंचे। कार्यक्रम शुरू होते ही डीजे पर नाचने को लेकर घराती और बाराती पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। यह विवाद जल्द ही मारपीट में बदल गया। इसी दौरान, शोर-शराबे के बीच बारातियों में से किसी अज्ञात व्यक्ति ने रिउना निवासी नरसिंह पुत्र इंद्रजीत उर्फ पप्पू (20) पर पीछे से धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और शादी का कार्यक्रम रुक गया। गांव के किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। घायल नरसिंह को तुरंत उपचार के लिए खेसरहा सीएचसी भेजा गया, जहां हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments