लखनऊ। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल चिकित्सालय, रक्त केंद्र में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मां चंद्रिका देवी एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी इंदिरा नगर लखनऊ के सहयोग से 35 रक्तदानियों ने रक्तदान किया और कर्मचारियों ने भी पूरे जोश के साथ कार्य किया। रक्त केंद्र की प्रभारी डॉ संगीता टंडन ने बताया कि आगामी रक्तदान शिविर कल 15 जून को सी-मैप में डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल के द्वारा आयोजित किया गया है,स्वैच्छिक रक्तदाताओं से अनुरोध है कि वे शिविर में बढ़-चढ़कर रक्तदान करें।
सिविल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












