Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महाराजगंज में पिकअप की टक्कर से युवक की मौत:फरेंदा-बृजमनगंज मार्ग पर घर...

महाराजगंज में पिकअप की टक्कर से युवक की मौत:फरेंदा-बृजमनगंज मार्ग पर घर लौटते समय हुआ हादसा


महाराजगंज जिले में फरेंदा-बृजमनगंज मार्ग पर मंगलवार देर रात एक पिकअप की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान लेहड़ा ग्राम सभा के इनायत नगर टोला निवासी 40 वर्षीय चंद्रजीत के रूप में हुई है। चंद्रजीत मंगलवार रात करीब 2 बजे कहीं से घूमकर अपने घर वापस लौट रहे थे। घर के पास पहुंचते ही वह एक तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल चंद्रजीत को आनन-फानन में परिजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव को घर वापस ला दिया। बुधवार को घटना की सूचना पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि परिजनों से सूचना मिली है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने सहित अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतक चंद्रजीत के तीन बेटियां और एक बेटा है। वह घटना वाले दिन ही दोपहर में पनवेल से काम करके अपने घर लौटे थे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments