Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)डायल-112 पर फर्जी अपहरण की सूचना:बस्ती में पुलिस को घंटों परेशान करने...

डायल-112 पर फर्जी अपहरण की सूचना:बस्ती में पुलिस को घंटों परेशान करने वाला युवक गिरफ्तार

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में सोनहा पुलिस ने एक युवक को डायल-112 पर फर्जी सूचना देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। युवक ने खुद के अपहरण और मारपीट की झूठी जानकारी दी थी, जिससे पुलिस घंटों परेशान रही। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस के अनुसार, सोमवार रात लगभग 12:52 बजे डायल-112 पर एक सूचना प्राप्त हुई। इसमें बताया गया कि सोनहा थाना क्षेत्र के बनरही जंगल निवासी 25 वर्षीय पवन चौहान सुबह से लापता है। पवन ने रात करीब 10:30 बजे अपने भाई रामबाबू को फोन कर बताया था कि दो लोगों ने उसे जंगल में ले जाकर बंधक बना लिया है और उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलते ही सोनहा थानाध्यक्ष महेश सिंह ने तत्काल एक पुलिस टीम का गठन किया और युवक की तलाश शुरू की। पवन के मोबाइल नंबर की लोकेशन सर्विलांस सेल की मदद से ट्रेस की गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण युवक को कुछ ही समय में गौर थाना क्षेत्र के माझा मानपुर गांव निवासी जितेंद्र के घर से सकुशल बरामद कर लिया गया। जांच में सामने आया कि पवन वहीं डीजे बजाने का काम करता है और उसकी दी गई पूरी सूचना फर्जी थी। पूछताछ के दौरान, जब पुलिस ने पवन से फर्जी सूचना देने का कारण पूछा, तो वह पुलिसकर्मियों से उलझने लगा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस संसाधनों के दुरुपयोग को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी पवन चौहान को गिरफ्तार कर लिया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments