HomeHealth & Fitnessबीजेपी नेता एवं महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने भंडारों में श्रद्धालुओं को...

बीजेपी नेता एवं महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने भंडारों में श्रद्धालुओं को बांटा प्रसाद

लखनऊ। छठवें बड़े मंगल के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ. नीरज सिंह एवं भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित भंडारों में पहुंचकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया तथा आयोजकों का उत्साहवर्धन किया।

भाजपा लखनऊ महानगर के मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि सबसे पहले पूरब विधानसभा क्षेत्र में विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव के निवास पर आयोजित भंडारे में सहभागिता की। इसके पश्चात इंदिरा नगर स्थित श्री बालाजी शक्तिपीठ, भूतनाथ में दिलीप श्रीवास्तव द्वारा आयोजित भंडारे में पहुंचे।

इसके बाद उन्होंने विंध्यवासिनी गेस्ट हाउस, सर्वोदय नगर, नया कुकरैल पुल, लखनऊ में मोहनलालगंज ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला द्वारा आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया और श्रद्धालुओं की सेवा में सहयोग किया। हजरतगंज स्थित यूपी प्रेस क्लब में आयोजित भंडारे तथा होटल एस.एन., खेड़ा पुलिस चौकी के निकट सुरेश चंद्र तिवारी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी सहभागिता की। वहीं कैंट विधानसभा क्षेत्र के रामनगर, आलमबाग में सिद्धार्थ गुप्ता द्वारा आयोजित भंडारे में उपस्थित होकर श्रद्धालुओं को बड़े मंगल की शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments