HomeHealth & Fitnessतिलक समारोह में फायरिंग, युवक को लगी गोली, 2 आरोपी गिरफ्तार

तिलक समारोह में फायरिंग, युवक को लगी गोली, 2 आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग एक बड़ी घटना में बदल गई। गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है मामला?

30 अप्रैल 2026 को ग्राम रसूलपुर आशिक अली में तिलक समारोह के दौरान विवाद के बाद आरोपियों ने फायरिंग कर दी। गोली सुजीत कुमार नामक युवक के दाहिने पैर में घुटने के नीचे लगी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आरोपी फरार हो गए।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के निर्देशन में गठित टीमों ने साक्ष्यों के आधार पर दबिश देकर बंटी (20 वर्ष) और दीपक मिश्रा (41 वर्ष) को विनायक सिटी के पास से गिरफ्तार कर लिया।अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त .315 बोर राइफल, 2 जिंदा कारतूस और 2 खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं।

पूछताछ में खुलासा

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि समारोह में पहले दीपक मिश्रा ने हर्ष फायरिंग की, फिर राइफल बंटी को दे दी। बंटी द्वारा चलाई गई गोली ही युवक को लग गई।दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments