महराजगंज जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की सूचना से हड़कंप मच गया। हालांकि, पुलिस जांच में यह मामला पूरी तरह फर्जी निकला और आपसी विवाद में मारपीट की घटना सामने आई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। ग्राम अमरुतिया निवासी विवेक मद्धेशिया ने डायल 112 पर सूचना दी थी कि बिशप एकेडमी स्कूल के सामने मऊ पाकड़ के पास अज्ञात बदमाशों ने उनसे एक लाख रुपये लूट लिए हैं। इस सूचना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक तौर पर यह मामला गंभीर लग रहा था, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई थी। हालांकि, गहन जांच और स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद सच्चाई सामने आई। पुलिस को पता चला कि बीते 28 अप्रैल को सिसवा बाजार में एक शादी समारोह के दौरान विवेक के भाई नीरज मद्धेशिया और पूर्व प्रधान कमलेश श्रीवास्तव के पुत्र आर्यन श्रीवास्तव के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान नीरज ने आर्यन को थप्पड़ मारा था। इसी पुरानी रंजिश के चलते 1 मई को दोपहर करीब 3:14 बजे जब विवेक मद्धेशिया अपने मार्केटिंग कार्य से लौट रहे थे, तभी कमलेश श्रीवास्तव और इसराइल सहित अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की। विवेक ने इस मारपीट की घटना को बढ़ा-चढ़ाकर लूट का रूप देते हुए पुलिस को झूठी सूचना दी थी। पुलिस ने इस मामले में मु0अ0सं0 226/2026 के तहत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बांसपार बैजौली टोला बेलहिया निवासी 20 वर्षीय इसराइल को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि डायल 112 जैसी आपातकालीन सेवाओं का दुरुपयोग न करें, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
दिनदहाड़े लूट की सूचना फर्जी निकली:महराजगंज में आपसी विवाद में मारपीट का मामला, एक आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












