बहराइच में गुरुवार दोपहर कोटेदार संघ के बैनर तले जिले भर से आए कोटेदारों ने जिला पूर्ति कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला पूर्ति अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। कोटेदार संघ के जिलाध्यक्ष शिव गोविंद निषाद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कोटेदार नगर के कपूरथला स्थित जिला पूर्ति कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बकाया लाभांश सहित अन्य मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। संघ के अध्यक्ष शिव गोविंद निषाद ने बताया कि उन्हें पिछले छह माह से लाभांश नहीं मिला है। कोटेदारों ने उत्तर प्रदेश में भी अन्य राज्यों की तरह प्रति क्विंटल 200 रुपये लाभांश देने की मांग की। मुख्यमंत्री को संबोधित यह ज्ञापन जिला पूर्ति अधिकारी को सौंपा गया। प्रदर्शन में शामिल कोटेदारों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे आगामी 28 जुलाई को विधानसभा का घेराव करेंगे।
कोटेदारों का प्रदर्शन, जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन:बकाया लाभांश और अन्य मांगों को लेकर की नारेबाजी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












