#बस्ती_न्यूज
विक्रमजोत सीएचसी में प्रसव के दौरान लापरवाही से नवजात की मौत के मामले में मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) ने महिला चिकित्सक और स्टाफ नर्स के खिलाफ कार्रवाई की है। दोनों की वार्षिक वेतनवृद्धि बाधित कर दी गई है। क्षेत्र के सौरी गांव निवासी साधना पत्नी राजमंगल कन्नौजिया को प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी विक्रमजोत में भर्ती कराया गया था। 14 मार्च को प्रसव के बाद नवजात की तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल प्रशासन ने उसे जिला महिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने नवजात को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया था कि नवजात को एंबुलेंस में बिना ऑक्सीजन सपोर्ट के रेफर किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले की शिकायत के बाद जांच कराई गई। सीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि जांच में लापरवाही पाए जाने पर सीएमओ ने आयुष चिकित्सक साजिया खान और संविदा स्टाफ नर्स प्रिया की वार्षिक वेतनवृद्धि रोकने का आदेश दिया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
विक्रमजोत सीएचसी में प्रसव में लापरवाही से नवजात की मौत:बिना ऑक्सीजन रेफर करने का आरोप, डॉक्टर और स्टाफ नर्स का वेतनवृद्धि रोकी गई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












