#बस्ती_न्यूज
बस्ती के कप्तानगंज ब्लॉक की 53 ग्राम पंचायतों में वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के तहत बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। वन विभाग ने इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई। विभाग की ओर से पदमापुर से बसंतपुर, मनोरमा तटबंध तक, न्यायकापार पोखरा से सड़वलिया, तिलकपुर, तिहारा से गोपियापार तक, गड़हा गौतम होते हुए गुनाजोत, गड़हा गौतम से थनवारपुरनगह और गोटवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में पौधरोपण कराया गया। इस दौरान रेंजर कप्तानगंज राजू प्रसाद और वन दरोगा जगदीश प्रसाद सहित वन विभाग की टीम मौजूद रही। इसी क्रम में ग्राम पंचायत बनहा में भी पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिला अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी पीयूष राय, ब्लॉक एपीओ कृष्ण रतन त्रिपाठी और ग्राम प्रधान रामसागर सहित अन्य अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे। वहीं, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, पोखरा (बस्ती) में भी पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। चिकित्सालय के सभी कर्मचारियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और परिसर में कुल 50 पौधे रोपे। खंड विकास अधिकारी कप्तानगंज के.के. सिंह ने बताया कि कप्तानगंज की सभी 53 ग्राम पंचायतों में ‘एक पेड़ मां के नाम’ और वृहद पौधरोपण कार्यक्रम सफलतापूर्वक चलाया गया। अधिकारियों ने आमजन से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण की अपील की, जिससे क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के प्रति उत्साह देखा गया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
कप्तानगंज ब्लॉक में वृहद पौधरोपण अभियान:53 ग्राम पंचायतों में ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












