HomeHealth & Fitnessकोसी में ‘लाल पानी’ की एंट्री,किसानों की फसलों पर असर की आशंका

कोसी में ‘लाल पानी’ की एंट्री,किसानों की फसलों पर असर की आशंका

सुपौल । कोसी नदी में ‘लाल पानी’ यानी नया पानी उतर चुका है। प्रखंड के क्षेत्र में नदी के भीतर पानी का फैलाव लगातार बढ़ रहा है, जिससे इलाके में हलचल तेज हो गई है।

जानकारों के अनुसार ‘लाल पानी’ का मतलब नदी में नए पानी का आना होता है, जो यह संकेत देता है कि कोसी अब धीरे-धीरे अपना रुख बदलने लगी है। हालांकि फिलहाल इससे किसी तरह के खतरे की बात नहीं कही जा रही है, लेकिन जलस्तर में बढ़ोतरी पर नजर रखी जा रही है।

इधर, नदी के पेट में बड़े पैमाने पर किसानों ने ककरी, बतिया, खीरा, परवल और तरबूज जैसी फसलों की खेती कर रखी है। ‘लाल पानी’ के बढ़ते प्रभाव से इन फसलों पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ सकती है। प्रशासन और स्थानीय लोग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि किसी भी संभावित बदलाव से समय रहते निपटा जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments