#बस्ती_न्यूज
हरैया थाना क्षेत्र के महादेवरी गांव में मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे रास्ते की घास काटने को लेकर हुए विवाद में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लाठी, डंडे और लोहे के हथियार से हमला कर घायल किया गया। गंभीर हालत को देखते हुए सीएचसी हरैया के चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। खबरों के अनुसार, गांव निवासी गणेशदत्त और सुभाष शुक्ल के बीच रास्ते को लेकर जमीनी विवाद चल रहा है। सुभाष के पुत्र आदर्श इसी विवादित रास्ते पर उगी घास की सफाई कर रहे थे। सुभाष ने हरैया पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि इसी दौरान गणेशदत्त पुत्र राम आसरे और उनके पुत्र शिवकुमार, दिग्विजय तथा शिवकुमार के पुत्र अनूप कुमार ने मिलकर आदर्श पर लाठी, डंडे और फरसे से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। घटना के बाद परिजन घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी हरैया ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, आरोपित पक्ष की ओर से गणेशदत्त शुक्ल ने भी तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि विवादित भूमि पर दीवानी न्यायालय में मुकदमा चल रहा है और बुधवार को अदालत अमीन के आने की तिथि तय थी। गणेशदत्त का आरोप है कि जब उन्होंने विवादित भूमि का स्वरूप बदलने पर टोकाटाकी की, तो आदर्श के लोगों ने उन पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया, जिसमें आदर्श को भी चोट लगी और वह घायल हो गए। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अपराध एस. के. सिंह ने बताया कि सुभाष की तहरीर पर हमले के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि दूसरे पक्ष से अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
घास काटने के विवाद में मारपीट:युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












