#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव में चकमार्गों से अवैध कब्जा हटाया गया है। हरैया के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) उमाकांत तिवारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार शालिनी पटेल ने मौके पर पहुंचकर लंबे समय से चले आ रहे चकमार्ग विवादों का निस्तारण किया। नायब तहसीलदार शालिनी पटेल ने ग्राम सिरसिया स्थित चकमार्ग गाटा संख्या 190 को मौके पर चिन्हित किया। इसके बाद राजस्व टीम की मदद से इस चकमार्ग को अतिक्रमणमुक्त कराया गया। जांच के दौरान यह सामने आया कि चकमार्ग पर आसपास के काश्तकारों द्वारा जुताई कर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया था। यह कब्जा कई वर्षों से चला आ रहा था, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। राजस्व टीम ने सीमांकन प्रक्रिया पूरी करते हुए चकमार्ग को अतिक्रमण से मुक्त कराया। अब यह चकमार्ग पुनः सार्वजनिक उपयोग के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। इस कार्रवाई के दौरान शिकायतकर्ता, राजस्व टीम, पुलिस और ग्रामीण मौजूद रहे। एसडीएम हरैया उमाकांत तिवारी ने बताया कि चकमार्गों पर अवैध कब्जे के संबंध में प्राप्त 10 प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण किया गया है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि उनके कार्यकाल में अब तक लगभग सैकड़ों ऐसे मामलों का समाधान किया जा चुका है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में चकमार्गों से हटाया गया अवैध कब्जा:SDM हरैया के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने मौके पर किया निस्तारण
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












