Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)राम जानकी मार्ग के पास छप्पर में आग:तीन बकरियों की मौत, हजारों...

राम जानकी मार्ग के पास छप्पर में आग:तीन बकरियों की मौत, हजारों का सामान खाक

#बस्ती_न्यूज

कुदरहा बस्ती के पिपरपाती एहतमाली गांव में राम जानकी मार्ग के पास एक छप्पर में आग लग गई। इस घटना में तीन बकरियों की मौत हो गई और हजारों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार, पिपरपाती एहतमाली निवासी रामनयन पुत्र बाडु के छप्पर में दोपहर करीब 1 बजे आग लगी। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैली और कुछ ही मिनटों में पूरे छप्पर तथा उसमें रखा सारा घरेलू सामान जल गया। रामनयन की पत्नी राजकुमारी ने बताया कि आग लगने के समय उनकी तीन बकरियां छप्पर के अंदर बंधी हुई थीं। आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें बाहर निकालने का मौका नहीं मिला और वे जिंदा जल गईं। इस हादसे से परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आग की लपटें और धुआं देखकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की टीम ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आग को आसपास के अन्य घरों में फैलने से रोका जा सका। इस संबंध में हल्का लेखपाल सुरेंद्र प्रताप ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है और रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments