Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)रामगांव में टेंपो-बोलेरो की टक्कर, तीन घायल:वाहन सहित चालक मौके से फरार,...

रामगांव में टेंपो-बोलेरो की टक्कर, तीन घायल:वाहन सहित चालक मौके से फरार, घायल को अस्पताल रवाना किया


बहराइच के रामगांव थाना क्षेत्र में आज शाम करीब 5 बजे एक टेंपो और बोलेरो की टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना नवानपुरवा गांव के पास हुई। घायलों में जंगुपुरवा बंजारिया निवासी हामिद अली और उनके परिवार के दो सदस्य शामिल हैं। वे बहराइच से आ रहे थे, तभी राजी चौराहा की ओर से बहराइच जा रही बोलेरो ने उनके टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर रामगांव थाने के एसओ गुरुसेन सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एसओ गुरुसेन सिंह ने अपनी निजी गाड़ी से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। एसओ ने बताया कि फरार बोलेरो चालक की तलाश की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments