श्रावस्ती के 289 विधानसभा क्षेत्र के लक्ष्मनपुर बाजार में सोमवार को महिलाओं ने संसद में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के विरोध पर नाराजगी जताते हुए नारेबाजी की और विपक्षी नेताओं के पुतले दहन किए। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने कहा कि वे नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे फैसले के समर्थन में हैं और इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम मानती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कानून का विरोध कर कुछ दल महिलाओं के अधिकारों के प्रति अपनी सोच स्पष्ट कर रहे हैं। महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में भी नारे लगाए और कहा कि वे इस निर्णय के साथ मजबूती से खड़ी हैं। उनका कहना था कि महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में बराबरी मिलना जरूरी है। इस प्रदर्शन का नेतृत्व मंडल कोषाध्यक्ष पुष्पा सिंह ने किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रवेश आर्य मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इसके अलावा मंडल अध्यक्ष आनंद दुबे, अटल मिश्रा, अभिनाश सिंह, सोनू मिश्रा, अनिल श्रीवास्तव, फूलचंद गुप्ता, बिहारी वर्मा, लाल प्रधान, हनुमान प्रसाद, राजकुमार यादव, माफी राम और बबलू त्रिपाठी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं शामिल रहीं और एकजुट होकर अपनी बात रखी। महिलाओं ने इसे अपने अधिकारों की आवाज बताते हुए सरकार के फैसले का समर्थन किया।
श्रावस्ती में महिलाओं ने लक्ष्मनपुर बाजार में किया प्रदर्शन:33 प्रतिशत महिला आरक्षण के विरोध पर फूंका विपक्षी नेताओं का पुतला
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












