पुलिस अधीक्षक *श्री राहुल भाटी* द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रभावी नियंत्रण व कार्रवाई तथा महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु दिए गए आदेश-निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक *श्री चन्द्रकेश सिंह* एवं क्षेत्राधिकारी इकौना *श्री आलोक कुमार सिंह* के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सोनवा *श्री विसुनदेव पाण्डेय* के नेतृत्व में थाना सोनवा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत *मु0अ0सं0 76/2026* धारा *137(2), 87 बीएनएस व 11/12 पॉक्सो एक्ट* से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त *रतन पुत्र राजू* निवासी ग्राम बेहटा गौरा माझा थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया।
*घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 20.05.2026 को वादी निवासी थाना सोनवा जनपद श्रावस्ती क्षेत्र अंतर्गत द्वारा थाना सोनवा पर सूचना दी गई कि उनकी पुत्री को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सोनवा पर *मु0अ0सं0 76/2026* धारा *137(2) बीएनएस* पंजीकृत किया गया। विवेचना उपनिरीक्षक *श्री जितेन्द्र कुमार वर्मा* द्वारा संपादित की गई। विवेचना के दौरान अपहृता की सकुशल बरामदगी के उपरान्त अभियोग में धारा *87 बीएनएस* तथा *11/12 पॉक्सो एक्ट* की बढ़ोत्तरी की गई तथा साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त *रतन पुत्र राजू* निवासी ग्राम बेहटा गौरा माझा थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी का नाम प्रकाश में आया। दिनांक 27.07.2026 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता*
1. रतन पुत्र राजू निवासी ग्राम बेहटा गौरा माझा थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी।
*गिरफ्तारी का स्थान*
गिलौला-लक्ष्मननगर मार्ग, ग्राम खैराकला थाना सोनवा जनपद श्रावस्ती।
*गिरफ्तारी टीम*
1. उ0नि0 जितेन्द्र कुमार वर्मा थाना सोनवा जनपद श्रावस्ती।
2. हे0का0 भोला सिंह थाना सोनवा जनपद श्रावस्ती।
3. का0 प्रशान्त सिंह।












