खेसरहा ब्लॉक पर शनिवार को 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान शुरू हुआ। विधायक जय प्रताप सिंह ने इसका शुभारंभ किया। हैंड होल्ड X-ray द्वारा 120 सफाई कर्मियों का एक्स-रे किया गया, जिनमें से 12 में टीबी के लक्षण पाए गए। इन्हें आगे की जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा रेफर किया गया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र को टीबी मुक्त बनाना है। इसके तहत संभावित मरीजों की समय पर पहचान कर उनका समुचित इलाज सुनिश्चित किया जाएगा। विधायक जय प्रताप सिंह ने बताया कि सरकार का लक्ष्य भारत को टीबी मुक्त बनाना है, जिसके लिए लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि टीबी एक गंभीर लेकिन पूरी तरह ठीक होने वाली बीमारी है, बशर्ते समय पर जांच और उपचार हो। उन्होंने लोगों से लक्षणों पर तुरंत जांच कराने और इलाज में लापरवाही न बरतने की अपील की। अभियान के तहत नए टीबी रोगियों को पोषण पोटली भी वितरित की गई, ताकि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो सके। कार्यक्रम में टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने पर भी विशेष जोर दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा के अधीक्षक डॉ. सुजीत कुमार पांडेय ने बताया कि यह 100 दिवसीय अभियान क्षेत्र में टीबी उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके तहत लगातार जांच और जागरूकता कार्यक्रम जारी रहेंगे। इस अभियान को सफल बनाने में एसटीएलएस आशीष पांडेय, एक्स-रे टेक्नीशियन गिरजाशंकर तिवारी, वार्ड बॉय उमेश और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
खेसरहा में 100 दिवसीय टीबी अभियान शुरू:120 सफाई कर्मियों का एक्स-रे, 12 में मिले लक्षण
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












