HomeHealth & Fitnessतंज कसने पर युवक की रॉड से पीट-पीटकर कर हत्या, 13 आरोपित...

तंज कसने पर युवक की रॉड से पीट-पीटकर कर हत्या, 13 आरोपित गिरफ्तार

नालंदा, बिहारशरीफ। नालंदा जिले के रहुई थाना अंतर्गत पुनहा गांव में रविवार को गृहप्रवेश के भोज से लौट रहे दो युवकों में विवाद हो गया। जिसके बाद एक पक्ष के युवकाें ने घर में घुसकर रॉड से पीटकर दूसरे पक्ष के एक युवक की हत्या कर दी।

भोज में ज्यादा पुड़ी खाने के विवाद पर वारदात को अंजाम दिया गया। मारपीट में परिवार के चार अन्य सदस्य जख्मी हुए। मृतक अनिल चौधरी का 25 वर्षीय पुत्र रवि कुमार है।

जख्मी सगा भाई सन्नी कुमार को बेहतर इलाज के लिए विम्स रेफर कर दिया गया है। जख्मी मां गौरी देवी, बहन काजल कुमारी और चाचा दामोदर चौधरी सदर अस्पताल में इलाजरत हैं।

मृतक के पिता ने 14 बदमाशों को आरोपित कर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपित वाल्मिकी चौधरी समेत 13 को गिरफ्तार कर लिया है।

एक फरार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बाल्मीकि चौधरी पे० धनुषधारी चौधरी 2. जयराम चौधरी पे० धनुषधारी चौधरी 3. बजरंगी कुमार पे० श्रवन चौधरी 4. राजा कुमार पे० महावीर चौधरी 5. शत्रुध्न कुमार पे० श्रवण चौधरी.

6. गणेश कुमार पे० भोला चौधरी 7. सौदागर चौधरी पे० श्रवण चौधरी 8. भोला चौधरी पे० जयमंगल चौधरी 9. श्रवण चौधरी पे० जयमंगल चौधरी 10. जीतू कुमार पे० अखिलेश चौधरी 11. उर्मिला देवी पति श्रवण चौधरी 12. कारी देवी पति अखिलेश चौधरी 13. चिंता देवी पति जयराम चौधरी।

थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि मामूली विवाद में हत्याकांड को अंजाम दिया दिया गया है। मृतक के पिता ने 14 को नामजद कर केस कराया। 13 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक फरार की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments