Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)लालगंज थाना के वारीघाट के पास में युवक से मारपीट:लालगंज में युवक...

लालगंज थाना के वारीघाट के पास में युवक से मारपीट:लालगंज में युवक से मारपीट, तमंचे से हमला नकदी-मोबाइल छीनने का आरोप

#बस्ती_न्यूज

लालगंज थाना क्षेत्र में एक युवक ने कुछ लोगों पर मारपीट, तमंचे के बट से हमला करने और नकदी व मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है। गोनार गांव निवासी हरिओम पुत्र बैचूलाल ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक बस्ती को प्रार्थना पत्र दिया है। हरिओम के अनुसार शाम को वह लालगंज बाजार से अपने घर लौट रहा था, तभी रास्ते में उसे रोक लिया गया। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि बरियाघाट निवासी अशोक उर्फ गुड्डू, राजन उर्फ अजय और उनके साथ 4-5 अन्य लोगों ने उसे रोका। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि गुड्डू चौधरी ने तमंचे के बट से उसके सिर पर वार किया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। हरिओम का आरोप है कि हमलावरों ने उसकी जेब से करीब 4,500 रुपये छीन लिए। जब उसने अपने मोबाइल से परिजनों को घटना की सूचना देने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने मोबाइल भी छीनकर लोहे की रॉड से तोड़ दिया। पीड़ित के मुताबिक, हमलावर उसे घसीटते हुए एक दुकान तक ले गए और वहां भी उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी गई और उसे जबरन वहीं खड़ा करा दिया गया। शोर सुनकर हरिओम के मामा रामचन्द्र मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने का प्रयास किया। आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें भी घेरकर पीटा और उनका मोबाइल छीन लिया। हरिओम को हमले में कई चोटें आई हैं। प्रार्थना पत्र में उसकी हालत बिगड़ने, बार-बार उल्टी होने और बेहोशी जैसी स्थिति का भी जिक्र है। उसने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। लालगंज थाना अध्यक्ष इस घटना की जानकारी होने के पश्चात जानकारी में जुड़ गए हैं। पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular