महराजगंज में 11 अप्रैल को जनपद के सभी थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने थाना चौक में जनसमस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी ने राजस्व और पुलिस टीमों को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय से सभी मामलों का यथाशीघ्र निस्तारण करें। पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने विशेष रूप से निर्देश दिए कि भूमि संबंधी सभी प्रकरणों का निस्तारण पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीमों द्वारा किया जाए। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आम जनता को अलग-अलग भटकना न पड़े और मामलों का त्वरित एवं न्यायपूर्ण समाधान हो सके। एसपी ने यह भी निर्देशित किया कि थाना स्तर, आईजीआरएस या अन्य माध्यमों से प्राप्त भूमि संबंधी सभी प्रार्थना पत्रों को थाना समाधान दिवस रजिस्टर में दर्ज किया जाए। समाधान दिवस पर दोनों पक्षों को बुलाकर पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा इन मामलों का निस्तारण किया जाए।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
चौक में थाना समाधान दिवस का आयोजन:डीएम और एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, संयुक्त टीमों ने आए मामलों का निस्तारण किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












