कौशाम्बी। जिले में पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें न्यायालय से संबंधित कार्यों की प्रगति का गहन आकलन किया गया।गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ने माननीय न्यायालय में विचाराधीन मुकदमों की प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। इसके साथ ही ई-समन की त्वरित तामिला, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण तथा थानों में संचालित न्यायालय संबंधी रजिस्टरों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए।उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि न्यायालय से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही सुनिश्चित करें, जिससे अभियोजन प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और मजबूत बनाया जा सके।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, ई-समन सेल, मॉनिटरिंग सेल, माफिया सेल, डीसीआरबी एवं न्यायिक सम्मन सेल के प्रभारी उपस्थित रहे। इसके अलावा माननीय न्यायालय में नियुक्त कोर्ट मोहर्रिर, सभी थानों के पैरोकार तथा न्यायालय से निर्गत आदेशों के अंकन एवं वितरण से जुड़े पुलिसकर्मियों ने भी गोष्ठी में प्रतिभाग किया।गोष्ठी के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिए कि न्यायिक प्रक्रियाओं में तेजी लाने और मामलों के प्रभावी निस्तारण के लिए विभाग पूरी तरह गंभीर और प्रतिबद्ध है।
कौशाम्बी में पुलिस अधीक्षक की सख्त समीक्षा गोष्ठी: अदालतों में प्रभावी पैरवी, ई-समन तामिला और लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर जोर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











