#बस्ती_न्यूज
सदर ब्लॉक के कस्बा वाल्टरगंज में रविवार को नेशनल मेडिकोज ऑर्गनाइजेशन, सेवा भारती और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संयुक्त तत्वावधान में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सैकड़ों मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ के संकल्प के साथ आयोजित इस शिविर का शुभारंभ गुरु वशिष्ठ सेवा भारती के पदाधिकारियों ने किया। आयोजकों ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के वंचित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना है। शिविर में गोरखपुर और स्थानीय क्षेत्रों से आए वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आलोक मणि त्रिपाठी और डॉ. शुभम पांडे ने अपनी सेवाएं दीं। विशेषज्ञों ने सैकड़ों मरीजों का गहन स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित कीं। डॉ. हर्ष कुमार शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने शिविर की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों और स्थानीय ग्रामीणों की भी सक्रिय भागीदारी रही। सेवा भारती के सदस्यों ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के इस प्रयास को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद उपाध्याय और विवेक श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
वाल्टरगंज में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित:सैकड़ों मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण, दवाएं भी मिलीं
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












