Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में निकली विश्व हिंदू महासंघ की शोभायात्रा:45वें स्थापना दिवस पर आस्था...

बस्ती में निकली विश्व हिंदू महासंघ की शोभायात्रा:45वें स्थापना दिवस पर आस्था और संस्कृति का संगम

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में विश्व हिंदू महासंघ के 45वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज मैदान से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। यात्रा में भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान के वेश में सजे कलाकारों ने लोगों का मन मोह लिया। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परिधान में सजे एक स्कूली बच्चे ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया और सराहना बटोरी। शोभा यात्रा राजकीय इंटर कॉलेज मैदान से प्रारंभ होकर गांधीनगर होते हुए शास्त्री चौक पहुंची। पूरे मार्ग पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भक्तिमय माहौल बना रहा। रास्ते भर जगह-जगह लोगों ने फूलों की वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों की धुन से पूरा वातावरण गूंजता रहा और श्रद्धालु झूमते-गाते नजर आए। इस अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह, सौरभ त्रिपाठी, पूर्व भाजपा विधायक दयाराम चौधरी, पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल, मनीष पांडे, अमित तिवारी, विवेक श्रीवास्तव और पूनम सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन समाज में धार्मिक चेतना और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देते हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments