Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)दुद्रछ में अखंड रामायण का समापन:महिलाओं ने भक्ति गीतों और बाजे के...

दुद्रछ में अखंड रामायण का समापन:महिलाओं ने भक्ति गीतों और बाजे के साथ निकाली यात्रा

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के साउघाट स्थित दुद्रछ गांव में एक सप्ताह तक चले अखंड रामायण का समापन हो गया। समापन के उपरांत गांव में कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाएं बाजे-गाजे के साथ नाचते-गाते हुए चल रही थीं। उन्होंने लाल-गुलाबी रंग उड़ाते हुए और बजरंगबली के जयकारे लगाते हुए भक्ति गीतों का गायन किया। कलश यात्रा के दौरान चंद्रकेश चौधरी, इंद्रजीत, महेश, मोहित, लखनलाल और विपिन कुमार सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments