Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिसवा में अबेडकर जयंती पर निकली शोभायात्रा:वार्डवासियों ने केक काटा, चौकी प्रभारी...

सिसवा में अबेडकर जयंती पर निकली शोभायात्रा:वार्डवासियों ने केक काटा, चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ तैनात रहे


सिसवा नगरपालिका के नौका टोला स्थित आंबेडकर सेवा समिति ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई। इस अवसर पर नगर में झांकियों के साथ एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा नौका टोला से शुरू होकर नगर के सायर स्थान चौराहा, फलमंडी, प्रेमचित्र मंदिर रोड, इस्टेट चौक, श्रीरामजानकी मंदिर रोड, अमरपुरवा, हनुमान गढ़ी, गोपालनगर, रेलवे स्टेशन रोड और मेन मार्केट से गुजरी। इसका समापन वापस नौका टोला में हुआ। शोभायात्रा में युवक-युवतियां नृत्य करते हुए चल रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोठीभार थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह और सिसवा चौकी प्रभारी दिव्यप्रकाश मौर्य पुलिस बल के साथ तैनात रहे। आंबेडकर सेवा समिति के अध्यक्ष रूदल गौतम ने बताया कि मंगलवार शाम को केक काटकर बाबा साहब की जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। इस शोभायात्रा में समिति अध्यक्ष रूदल गौतम, समाजसेवी प्रमोद शर्मा, आनंद कुमार, उमेश गौतम, प्रदीप, प्रिंस, संतोष कुमार, अखिलेश भारती, जितेंद्र, सोनू, रवि, सुमन और नंदन सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments