Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)लक्ष्मीपुर में डॉ. अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई:भव्य झांकी और जुलूस...

लक्ष्मीपुर में डॉ. अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई:भव्य झांकी और जुलूस में उमड़ा जनसैलाब, संघर्ष, सामाजिक योगदान को याद किया


ठूठीबारी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर ग्राम सभा में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर लक्ष्मीपुर खुर्द में आकर्षक झांकी और भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं और महिलाओं ने भाग लिया। बरगदवा, डगरुपुर ठूठीबारी और लक्ष्मीपुर खुर्द सहित विभिन्न स्थानों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन आयोजनों में बाबा साहेब को श्रद्धापूर्वक याद किया गया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। सुबह से ही लोगों ने उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी संस्थानों में संगोष्ठी, विचार गोष्ठी तथा जागरूकता रैलियों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष, सामाजिक योगदान और भारतीय संविधान निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने बताया कि बाबासाहेब ने अपना पूरा जीवन समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित किया। शिक्षा, समानता और अधिकारों के लिए उनका संघर्ष आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर लक्ष्मीपुर चौकी इंचार्ज मनीष पटेल, हेड कांस्टेबल उदयभान, कवि कुमार, सुनील कुमार, प्रमोद कुमार यादव, सत्यनारायण प्रसाद, रवि प्रसाद, बंटी, महेंद्र, अमेरिका प्रसाद, रामप्रवेश भारती, सुरेंद्र गुप्त, इंदु देवी, सरस्वती देवी, सुभद्रा देवी, सोनिया, शुभवती, रवि प्रताप (आयोजक), डॉ. मुरारी और विनोद यादव (प्रधान) ई. मोहम्मद सहित अनेक युवाओं और महिलाओं ने योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने, सामाजिक समरसता बनाए रखने और एक समतामूलक एवं सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments