Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कचरा फेंकने पर युवती की पिटाई:डुमरियागंज में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज,...

कचरा फेंकने पर युवती की पिटाई:डुमरियागंज में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज, जांच जारी


डुमरियागंज थाना क्षेत्र के कौसल्या नगर (रीवा) में कचरा फेंकने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। वार्ड संख्या 13 कौसल्या नगर निवासी शीला पांडे (पुत्री चंद्रशेखर पांडे) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार (14 अप्रैल) शाम करीब 5 बजे वह अपने घर का कचरा पास के एक गड्ढे में फेंककर लौट रही थीं। इसी दौरान गांव की नसरीन, आफरीन, नजरीन (पुत्रीगण नियाज अहमद) और नियाज अहमद की पत्नी ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने शीला पांडे के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की। पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने आरोप लगाया कि उनके द्वारा फेंके गए कचरे से नाली का पानी बाधित होगा। हालांकि, शीला पांडे ने स्पष्ट किया कि कचरा नाली में न डालकर गड्ढे में फेंका गया था। जब शीला पांडे ने इस आरोप का विरोध किया, तो सभी आरोपियों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद शीला पांडे ने डुमरियागंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शुक्रवार को भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(3), 352 और 115(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments