Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)खैरखास में अंबेडकर जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम:कलाकारों ने जीवंत किया बाबा साहब...

खैरखास में अंबेडकर जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम:कलाकारों ने जीवंत किया बाबा साहब का जीवन, वक्ताओं ने दिए विचार


खुनियाँव क्षेत्र के ग्राम खैरखास में शुक्रवार रात भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गांव में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने गीत, नृत्य और नाटक के माध्यम से बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और विचारों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इटवा तहसील अध्यक्ष अनिल कुमार गौतम रहे, जबकि अध्यक्षता डॉ. विजय कुमार ने की। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब ने भारतीय समाज को समानता, न्याय और शिक्षा का मार्ग दिखाया। उन्होंने लोगों से उनके बताए रास्ते पर चलने और समाज में भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया। इस दौरान रीता भारती सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और बाबा साहब के आदर्शों को अपनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी रही, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय बना रहा। इस मौके पर पिंगल प्रसाद, राधेश्याम गौतम, डॉ. राज कुमार, सुरेंद्र, चंद्रभूषण मौर्य, गोविंद मौर्य, ग्राम प्रधान विनोद चौधरी, सत्येंद्र पाल यादव, राम कृष्ण यादव, अखिलेश मौर्य, राम सागर मौर्य, विनय कुमार जैसवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार जताते हुए बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments