Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नानपारा में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित:32 शिकायतों में से 6 का मौके...

नानपारा में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित:32 शिकायतों में से 6 का मौके पर निस्तारण, एसडीएम ने दिए निर्देश


नानपारा तहसील सभागार में 18 अप्रैल 2026 को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। उपजिलाधिकारी मोनालीसा जौहरी की अध्यक्षता में आयोजित इस दिवस पर कुल 32 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 6 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। एसडीएम मोनालीसा जौहरी ने जनसमस्याओं को सुना और उनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान बिजली, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, राशन कार्ड, चकबंदी, पुलिस और विकास संबंधी शिकायतें सामने आईं। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने जनता की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। संबंधित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए गए। एसडीएम ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को निष्पक्ष जांच करने और निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से महिला अपराध संबंधी शिकायतों की जांच को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। इस सम्पूर्ण समाधान दिवस में क्षेत्राधिकारी नानपारा, तहसीलदार नानपारा, नायब तहसीलदार नबाबगंज, पूर्ति निरीक्षक बलहा, शिवपुर, नबाबगंज सहित प्रशासन और पुलिस विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments