सहजनवा – सहजनवा थाना क्षेत्र के ग्राम मुजौली में मनबढ़ो ने पीड़िता और उसकी पत्नी को फोन पर आग लगाने की धमकी देते हुए मकान को जला दिया। जिससे घर में रखा करीब छः लाख का सामान जल कर खाक हो गया।
मिली जानकारी से थाना क्षेत्र के मुजौली निवासी कंचन यादव पत्नी कृष्णा यादव ने संपूर्ण समाधान दिवस और थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि 13 अप्रैल को मायके में आयोजित रामायण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिजन के साथ गई थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद परिजन के साथ अयोध्या दर्शन करने चली गई। तभी गांव के दो मनबढ़ फोनकर आग लगाने की धमकी दिए। कुछ देर बाद फोन आया कि घर में आग लगी है। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को फोनकर घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस और ग्रामीणों ने आग को बुझाया। घर में आग लगने से करीब छः लाख रुपए का सामान जल कर खाक हो गया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कारवाई की मांग किया है।
इस संदर्भ में थानेदार महेश कुमार चौबे ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जायेगा।












