बहराइच के नवाबगंज स्थित अब्दुल्ला गंज जंगल से बेशकीमती सागौन की लकड़ी काटकर ले जा रहे एक व्यक्ति को वन विभाग की टीम ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। वन विभाग के अब्दुल्ला गंज रेंज अधिकारी पंकज कुमार साहू ने बताया कि डिप्टी रेंजर शम्भू नाथ यादव के साथ गश्त कर रही टीम ने एक बाइक सवार को रोका। जांच करने पर बाइक के पीछे बोरों से ढकी हुई बेशकीमती सागौन की लकड़ी बंधी मिली। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पुजारी गांव, अब्दुल्ला गंज निवासी मदन लाल पुत्र करतारी लाल के रूप में हुई है। वह सागौन की लकड़ी काटकर बाइक से ले जा रहा था। वन विभाग ने आरोपी मदन लाल को हिरासत में लेकर भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26, 41 और 42 के तहत मामला दर्ज किया। उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
सागौन लकड़ी के साथ आरोपी गिरफ्तार:बहराइच में वन विभाग ने पकड़ा, न्यायिक हिरासत में भेजा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












