HomeHealth & FitnessNBW वारंटी गिरफ्तार: नगराम पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, लंबे समय...

NBW वारंटी गिरफ्तार: नगराम पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, लंबे समय से चल रहे थे फरार

लखनऊ । राजधानी के नगराम थाना क्षेत्र में लंबे समय से न्यायालय में पेश न होने वाले दो वारंटी अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।उत्तर प्रदेश पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ अदालत द्वारा गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया गया था। इसके बाद थानाध्यक्ष नगराम के निर्देशन में विशेष पुलिस टीम गठित कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए गए।पुलिस टीम ने दबिश देकर अभियुक्त शिवा (23 वर्ष) और महेश (33 वर्ष) को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी काफी समय से न्यायालय में निर्धारित तिथियों पर उपस्थित नहीं हो रहे थे।

क्या है मामला

शिवा के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी से संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जबकि महेश के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज है।पुलिस के अनुसार, शिवा पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं महेश के खिलाफ भी हत्या (302), दहेज उत्पीड़न (498A) और अन्य गंभीर मामलों में केस दर्ज हैं।गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments