महराजगंज के परतावल में दिवंगत अभिषेक मद्धेशिया को न्याय दिलाने और उनकी आत्मा की शांति के लिए सोमवार शाम मार्च निकाला गया। इस प्रदर्शन में दर्जनों लोगों ने हिस्सा लिया, जिसमें आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया और सपा नेता अजय कुमार गुप्त उर्फ लल्ला भैया के नेतृत्व में यह मार्च परतावल चौराहे से शुरू हुआ। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में पोस्टर और तख्तियां लेकर “अभिषेक मद्धेशिया को न्याय दो” और “आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो” जैसे नारे लगाए। बताया जा रहा है कि गोरखपुर के पीपीगंज नगर पंचायत अंतर्गत भगवानपुर निवासी अभिषेक मद्धेशिया की कुछ दिन पहले गोरखपुर के हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। इसी मामले को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है और वे निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने हॉस्पिटल के चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ के खिलाफ दर्ज मुकदमे में तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता, कानूनी कार्रवाई और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी अपील की। इस मार्च में सत्यभामा सिंह, कृष्णा महाजन, दिग्विजय सिंह, रंजीत मद्धेशिया, देवराज सिंह सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
परतावल में अभिषेक मद्धेशिया के लिए न्याय मार्च:हॉस्पिटल के चिकित्सकों पर कार्रवाई की मांग, परिजन को सहायता अपील
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












