Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बंजरहा बुजुर्ग में पंचदिवसीय राम कथा संपन्न:हवन-पूजन के साथ हुआ पूर्णाहुति कार्यक्रम

बंजरहा बुजुर्ग में पंचदिवसीय राम कथा संपन्न:हवन-पूजन के साथ हुआ पूर्णाहुति कार्यक्रम


सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत बंजरहा बुजुर्ग में पंचदिवसीय राम कथा का समापन मंगलवार को विधि-विधान पूर्वक पूर्णाहुति और हवन कार्यक्रम के साथ हुआ। माता काली के प्रांगण में आयोजित इस कथा में अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई। माता काली के पावन स्थल पर पांच ब्राह्मणों ने विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न कराया। इस दौरान मंत्रों की गूंज और हवन की आहुतियों से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। पंचदिवसीय राम कथा के दौरान हनुमान बाग, अयोध्या धाम से पधारे कथावाचक पंडित राकेश शास्त्री ने विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के समापन अवसर पर श्रद्धालुओं ने कथा का पूर्ण लाभ उठाया। कार्यक्रम के आयोजक और ग्राम प्रधान पद के भावी प्रत्याशी फारूक अहमद ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता, सद्भाव और धार्मिक चेतना का विकास होता है। पूर्णाहुति के बाद श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण और भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे उपस्थित रहे, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments