Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)दुद्राक्ष की लाइफलाइन तैयार:कच्ची सड़क पर बिछी इंटरलॉकिंग, ग्रामीण बोले- अब आवागमन...

दुद्राक्ष की लाइफलाइन तैयार:कच्ची सड़क पर बिछी इंटरलॉकिंग, ग्रामीण बोले- अब आवागमन हुआ आसान

#बस्ती_न्यूज

बस्ती साउघाट की ग्राम पंचायत दुद्राक्ष गांव में एक कच्ची सड़क का इंटरलॉकिंग कार्य पूरा हो गया है। इस कार्य से राहगीरों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिली है। यह सड़क पहले कच्ची होने के कारण बरसात के मौसम में राहगीरों को आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। कीचड़ और जलभराव के कारण लोगों को काफी परेशानी होती थी। ग्राम प्रधान सुरेश सिंह चौहान के प्रयासों से इस सड़क का इंटरलॉकिंग कराया गया है। इस पहल से स्थानीय लोगों को अब आवागमन में कोई दिक्कत नहीं होगी। स्थानीय निवासी प्रिंस कुमार, दुर्गेश कुमार, अंकित कुमार और सोहन ने बताया कि पहले बरसात में यहां से गुजरना बहुत मुश्किल होता था। अब सड़क पक्की होने से उनकी वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो गया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments