लखीमपुर जिले के गोलगोकरणनाथ से आए पर्यटकों के एक दल को कतरनियाघाट में जंगल सफारी के दौरान बंधा रोड पर एक हाथी विचरण करते हुए दिखाई दिया। हाथी को देख पर्यटक रोमांचित हो उठे। इस दल में सुमित कुमार और सूरज सिंह अपने साथियों के साथ जिप्सी पर सवार होकर जंगल भ्रमण पर गए थे। बंधा रोड पर अचानक हाथी को देखकर जिप्सी चालक ने तत्काल अपनी गाड़ी रोक दी। चालक ने हाथी के जंगल की ओर जाने का इंतजार किया। लगभग 15 मिनट बाद जब हाथी जंगल में चला गया, तब चालक ने गाड़ी आगे बढ़ाई। पर्यटकों ने इस दौरान अपने कैमरों में हाथी की कई तस्वीरें कैद कीं। यह अनुभव उनके लिए यादगार रहा।
जंगल सफारी के दौरान दिखा हाथी:कतर्नियाघाट में पर्यटकों ने कैमरे में कैद की तस्वीरें
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












