कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज स्थित लोहरा गांव में हाल ही में एक तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में तेंदुआ शिकार की तलाश में गांव के पास घूमता दिख रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग हरकत में आया। वनक्षेत्राधिकारी सुरेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में बीट इंचार्ज कौशल किशोर सिंह ने अपनी टीम के साथ लोहरा गांव में मनोहर की बगिया में एक पिंजरा लगाया है। रेंजर ने बताया कि तेंदुए को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। इसके साथ ही, गजमित्रों के माध्यम से ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
लोहरा गांव में तेंदुए के लिए लगाया गया पिंजरा:वन विभाग ने की कार्रवाई, जल्द पकड़ने का दावा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












