शोहरतगढ़ को नगर पंचायत शोहरतगढ़ स्थित एसपी इंटर कॉलेज में भारत की आगामी जनगणना 2027 के प्रथम चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। इस चरण में मकान सूचीकरण, मकानों की गणना और पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण पर जोर दिया जा रहा है। कुल 144 प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को जनगणना की बारीकियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण प्रकोष्ठ में मास्टर ट्रेनर्स धर्मेंद्र सिंह, सनोज गुप्ता और सीपी सिंह ने प्रगणकों को मकान सूचीकरण प्रपत्र भरने, मकानों की गिनती के डिजिटल और मैनुअल तरीकों के साथ-साथ मानचित्रांकन का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य विक्रम यादव और उप प्रधानाचार्य राम बिलास यादव ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का संचालन किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण करने के लिए उपजिलाधिकारी विवेकानंद मिश्र, तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव, नायब तहसीलदार महबूब अंसारी, खंड शिक्षा अधिकारी शोहरतगढ़ संजय कुमार और खंड शिक्षा अधिकारी बढ़नी अरुण कुमार उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों को पूर्ण ईमानदारी और सतर्कता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कार्मिकों में शत्रुधन, जहीनुद्दीन, अनिल कुमार यादव, अश्विनी कुमार, पिंकी चौधरी, कल्पना चौधरी, अंजना शर्मा, नीतू सिंह और घनश्याम गुप्ता सहित कुल 144 लोग शामिल हैं। यह टीम प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद 1 मई से क्षेत्र में मकानों और परिवारों का वास्तविक सर्वेक्षण कार्य शुरू करेगी।
शोहरतगढ़ में जनगणना 2027 की तैयारी शुरू:एसपी इंटर कॉलेज में प्रगणकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












