सिद्धार्थनगर जिले की भवानीगंज पुलिस ने 23 अप्रैल 2026 को शांति भंग के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशांत कुमार प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के निर्देशन में यह कार्रवाई संपन्न हुई। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्त को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170, 126 और 135 के तहत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान गुड्डू उर्फ अकरम पुत्र मंजूर अली, निवासी बायताल, थाना भवानीगंज, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राममिलन सिंह और कांस्टेबल राघवेंद्र त्रिपाठी आदि शामिल रहे
सिद्धार्थनगर में शांति भंग में एक गिरफ्तार:भवानीगंज पुलिस ने न्यायालय भेजा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












