Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)खेसरहा में टीबी मुक्त अभियान, एक्स-रे शिविर आयोजित:90 लोगों की जांच, 7...

खेसरहा में टीबी मुक्त अभियान, एक्स-रे शिविर आयोजित:90 लोगों की जांच, 7 संदिग्ध मरीज मिले


खेसरहा क्षेत्र में 100 दिवसीय टीबी मुक्त अभियान के तहत एचआरवी नगवा और मंजरिया गांव में हैंड हेल्ड एक्स-रे शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य टीबी रोग की शीघ्र पहचान कर मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना है। नगवा गांव के ग्राम प्रधान ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिविर में कुल 90 लोगों का एक्स-रे परीक्षण किया गया। इनमें से 7 संदिग्ध मरीजों को आगे की जांच और उपचार के लिए चिन्हित किया गया है। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) कुसुम लता दुबे, लैब टेक्नीशियन हरिवंश मिश्रा और एक्स-रे टेक्नीशियन गिरजाशंकर तिवारी मौजूद रहे। स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी। सीएचसी खेसरहा के अधीक्षक डॉ. सुजीत कुमार पांडेय ने बताया कि 100 दिवसीय टीबी मुक्त अभियान के तहत क्षेत्र में लगातार ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसका लक्ष्य टीबी जैसी गंभीर बीमारी को जड़ से खत्म करना है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी लक्षण के दिखने पर तुरंत जांच कराएं और उपचार में लापरवाही न बरतें। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की। उनका कहना है कि ऐसे शिविरों से गांव स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments