HomeHealth & Fitnessसुप्रीम कोर्ट ने अमित जोगी को मिली उम्रकैद की सजा पर रोक...

सुप्रीम कोर्ट ने अमित जोगी को मिली उम्रकैद की सजा पर रोक लगाई

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने 2003 में छत्तीसगढ़ में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता राम अवतार जग्गी की हत्या के दोषी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के पुत्र अमित जोगी को मिली उम्रकैद की सजा पर रोक लगा दी है। जस्टिस विक्रम नाथ की अध्यक्षता वाली बेंच ने अमित जोगी की याचिका पर ये आदेश दिया। अमित जोगी ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के फैसले को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अमित जोगी को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments