Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)खैरीघाट में अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा:तीन गंभीर घायल, स्थानीय लोगों पहुंचाया सीएचसी;...

खैरीघाट में अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा:तीन गंभीर घायल, स्थानीय लोगों पहुंचाया सीएचसी; गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर


बहराइच में गुरुवार दोपहर खैरीघाट थाना क्षेत्र के मक्कापुरवा के पास एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ई-रिक्शा में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शिवपुर पहुंचाया गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की पहचान आशीष कुमार (निवासी कमहरिया), माया देवी (निवासी बरूही टेपरी) और मुजम्मिल (निवासी ताजपुर टेड़िया) के रूप में हुई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. नलिन राजा ने बताया कि तीनों घायलों को गंभीर चोटें आई हैं, जिसके कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, हालांकि स्थानीय लोग ई-रिक्शा की तेज रफ्तार को दुर्घटना की वजह बता रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments