सिद्धार्थनगर के खुनियांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में गुरुवार को एएनएम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अधीक्षक की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों का इस माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। अधीक्षक ने बताया कि पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों पर अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है। कई कर्मचारियों ने स्पष्टीकरण भी प्रस्तुत नहीं किया। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित कर्मियों का इस माह का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा भी की गई। अधीक्षक ने लाभार्थियों के सत्यापन और रिपोर्टिंग में कमी पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बार-बार निर्देश देने और पात्र लाभार्थियों की सूची साझा करने के बावजूद काम सही ढंग से नहीं हो रहा है। कुछ कर्मचारियों द्वारा फर्जी रिपोर्टिंग की शिकायतें भी मिली हैं, जिस पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इसके अतिरिक्त, प्रस्तावों से संबंधित सूचनाएं समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। अधीक्षक ने सभी एएनएम को संबंधित प्रस्तावों की हार्ड कॉपी तत्काल जमा करने को कहा, ताकि कार्यों में पारदर्शिता और गति सुनिश्चित की जा सके। बैठक में ज्ञानमती, आकांक्षी , आनंद, दिनेश, योगेश, रसीद, सुमन और पूजा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
खुनियांव सीएचसी में एएनएम की समीक्षा बैठक:लापरवाही पर वेतन रोकने के निर्देश, आयुष्मान योजना में सत्यापन और रिपोर्टिंग में कमी पर नाराजगी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












