Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)घर में घुसकर पिता-पुत्री को पीटा:लालगंज के चित्राखोर में दो दर्जन से...

घर में घुसकर पिता-पुत्री को पीटा:लालगंज के चित्राखोर में दो दर्जन से अधिक हमलावरों ने किया हमला

#बस्ती_न्यूज

लालगंज थाना क्षेत्र के चित्राखोर गांव में शुक्रवार रात करीब 10 बजे दो दर्जन से अधिक हमलावरों ने एक घर में घुसकर पिता-पुत्री की पिटाई कर दी। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावर बाइकों पर आए थे और उन्होंने हॉकी, लोहे की रॉड तथा लाठी-डंडों से पिता-पुत्री पर हमला किया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुंडेरवा भेजा गया। चित्राखोर निवासी जुगुल किशोर ने इस संबंध में लालगंज पुलिस और क्षेत्राधिकारी रुधौली को तहरीर दी है। उन्होंने लालगंज थाना क्षेत्र और पड़ोसी जनपद संतकबीरनगर के महुली थानांतर्गत विभिन्न गांवों के करीब 20-25 लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलदीप सिंह यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments