महराजगंज के ठूठीबारी पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत वांछित चल रहे आरोपी नीरज राजभर (18) को गिरफ्तार किया है। उसे गड़ौरा बाजार क्षेत्र से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, नीरज राजभर गोरखपुर के चौरी-चौरा थाना क्षेत्र स्थित बालखुर्द गांव का निवासी है। उस पर थाना ठूठीबारी में बीएनएस एवं 5J (2)/6 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को गड़ौरा बाजार क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय महराजगंज भेज दिया गया। इस गिरफ्तारी अभियान में थानाध्यक्ष ठूठीबारी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दिनेश सिंह यादव, कांस्टेबल रामू गौड़ और कांस्टेबल दिलीप यादव की टीम शामिल थी। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी निचलौल श्री बसन्त सिंह के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
ठूठीबारी पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत वांछित को पकड़ा:गड़ौरा बाजार क्षेत्र से पकड़ा, न्यायालय में पेश किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












