बृजमनगंज के स्टेशन रोड पर संगीतमय भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। रविवार शाम कथा के छठवें दिन भगवान कृष्ण की झांकी निकाली गई, जिसे देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए और उन्होंने उत्साहपूर्वक नृत्य किया। इस अवसर पर आचार्य नर्वदेश्वर पांडेय ने उपस्थित श्रोताओं को भागवत कथा का महत्व बताया। उन्होंने कथा के दौरान भगवान विष्णु के समस्त अवतारों का वृतांत श्रद्धालुओं के समक्ष प्रस्तुत किया। देर रात कथा के समापन के बाद वेद भगवान की आरती की गई। कथा के बीच सर्वेश द्विवेदी शास्त्री ने संगीतमय भक्ति गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया, जिस पर श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। भागवत कथा के मुख्य यजमान शिव प्रसाद वर्मा और उनकी पत्नी सुमित्रा देवी हैं। कथा श्रवण के लिए कन्हैया वर्मा, बलराम वर्मा, हरिराम वर्मा, सुषमा सोनी, पुष्पा सोनी, संध्या सोनी, रत्ना सोनी, अंश वर्मा, यश वर्मा, आदित्य वर्मा, विनय वर्मा और अजय वर्मा सहित नगर के कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बृजमनगंज में भागवत कथा का आयोजन:कृष्ण की झांकी देख श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












