Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार:सोने की चेन, अंगूठी और 10 हजार नकद...

बस्ती में अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार:सोने की चेन, अंगूठी और 10 हजार नकद बरामद

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के कप्तानगंज थाना पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद बस्ती में हुई चोरी की घटनाओं का अनावरण किया है। पुलिस ने एक अंतर्जनपदीय चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से पीली धातु की चेन, टूटी हुई अंगूठी और 10 हजार नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रौनक सिंह पुत्र रामनाथ सिंह, निवासी गढ़हा गौतम, थाना कप्तानगंज, जनपद बस्ती के रूप में हुई है। उसकी उम्र 27 वर्ष है। पुलिस टीम ने उसे 24 अप्रैल को गढ़हा गौतम अंडरपास के पास से पकड़ा। अभियुक्त रौनक सिंह का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। उस पर थाना कप्तानगंज, थाना रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी सहित कई थानों में चोरी, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह उत्तर प्रदेश गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत भी अभियुक्त रह चुका है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments