Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती के मल्हीपुर थाने में समाधान दिवस:डीएम अन्नपूर्णा गर्ग, एसपी राहुल भाटी...

श्रावस्ती के मल्हीपुर थाने में समाधान दिवस:डीएम अन्नपूर्णा गर्ग, एसपी राहुल भाटी ने सुनीं शिकायतें


श्रावस्ती, 25 अप्रैल 2026 को जनपद के मल्हीपुर थाने में समाधान दिवस/थाना दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग और पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने इसकी अध्यक्षता की। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने स्पष्ट निर्देश दिए कि समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने फरियादियों के साथ संवेदनशील और नम्र व्यवहार रखने पर जोर दिया। भूमि विवादों के मामलों में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, महिलाओं और बालिकाओं से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता से निपटाने पर बल दिया गया। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि हर शिकायत का तत्काल संज्ञान लेकर मौके पर जांच की जाए। उन्होंने कहा कि निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता को फोन के माध्यम से अवगत कराया जाए। एसपी ने शासन की जीरो टॉलरेंस नीति का हवाला देते हुए कहा कि हर व्यक्ति को समय पर न्याय मिलना चाहिए। इस अवसर पर थानाध्यक्ष मल्हीपुर, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, बीट निरीक्षक, बीट कांस्टेबल सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments